अन्तर रेंज, राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में गोष्ठी

अजमेर। अन्तर रेंज, राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आगामी 11 से 13 जुलाई तक अजमेर जिले में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक 3 जुलाई को सांय 5 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय के अनुसार बैठक प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता श्री जयपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सतीश चन्द्र, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत दक्षिण श्री गौरव यादव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र सिंह, उप अधीक्षक पुलिस वृत उत्तर श्री राजेश मीणा, थानाधिकारी थाना सिविल लाईन्स श्री हनुवन्त सिंह, थानाधिकारी कोतवाली श्री विक्रम सिंह, थानाधिकारी क्लॉक टॉवर श्री राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी क्रिश्चयनगंज श्री नेम सिंह, उपनिदेशक जनसम्पर्क कार्यालय श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी पुलिस लाईन डॉ. प्रदीप जयसिंघानी, चिकित्साधिकारी पुलिस लाईन डॉ. ज्योत्सना रंगा, हॉकी प्रशिक्षक श्री नन्द कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पुलिस लाईन श्री बुद्घाराम, हॉकी प्रशिक्षक श्री अभिमन्यु चौधरी, परिवहन अधिकारी पुलिस लाईन श्री सुआलाल एवं पुलिस लाईन से श्री मांगू सिंह व सोहन सिंह भाग लेंगे।

error: Content is protected !!