अजमेर। नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव के तहत माइक्रो पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कल 9 सितम्बर को प्रात: 9 बजे सिविल लाईंस अजमेर जवाहर स्कूल के सामने स्थित राजीव गांधी भवन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर दिया जाएगा। इसी तरह मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 12 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से राजकीय पोलीटेक्निक कॉलेज अजमेर पर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी श्री भरत शर्मा ने दी।