संभाग स्तरीय कार्यशाला 28 सितम्बर को

अजमेर 26 सितम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘‘बाल विवाह एवं बाल तस्करी प्रतिशेध व बालकों के अधिकारः भविष्य का संचय’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 28 सितम्बर को किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि कार्यशाला प्रातः 10 बजे से सिविल लाईंस जवाहर स्कूल के सामने स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आवासीय काॅलोनी मंे राजीव गांधी विद्या भवन में आयोजित होगी।

error: Content is protected !!