अजमेर 29 सितम्बर। सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में अजमेर के युवा चित्राकार पुष्पकान्त मिश्रा की एकल चित्रा प्रदर्शनी जारी है। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ 28 सितम्बर को वरिष्ठ चित्राकार श्री अशोक हाजरा द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमांें में 45 चित्रा प्रदर्शित किए गए हैं। नायक-नायिका के मध्य विभिन्न संवादों व मुद्राओं को रंग संयोजन व आकारों के माध्यम से उकेरा गया है। प्रदर्शनी कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक 30 सितम्बर तक खुली रहेगी।
उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मेयो काॅलेज के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष व चित्राकार श्री अशोक हाजरा ने प्रस्तुत कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने इसे अजमेर में कला के उत्थान व प्रोत्साहन के लिए अति आवश्यक कदम बताया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व कला पे्रमियों से एकत्रित होकर ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने का आहवान किया। इस अवसर पर अजमेर कला जगत के विभिन्न कलाकार लक्ष्यपाल सिंह राठौड़, अमित राजवंशी, सचिन सांखलकर, निरंजन कुमार, देवेन्द्र खारोल, जयपुर के ख्यात नाम चित्राकार विनय त्रिवेदी व सावित्राी कन्या महाविद्यालय चित्राकला विभाग की छात्राएं उपस्थित थी।