अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर पुरस्कृत होंगे विशेष योग्यजन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मांगे 30 अक्टूबर तक आवेदन
अजमेर,28 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आगामी 3 दिसम्बर को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस कार्यक्रम में विशेष योग्यजन के कल्याण के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए 30 अक्टूबर तक विभाग के कलेक्टेªट स्थित कार्यालय मंे आवेदन किया जा सकता है।
उप निदेशक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इसके तहत सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन कर्मचारी/स्वनियोजित विशेष योग्यजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा स्थपन अधिकारी, विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और संस्था, प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार, विशेष योग्यजन व्यक्तियों के जीवन में सुधार लाने के लिए किया गया उत्कृष्ट कार्य, विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण निर्मित करने हेतु किया गया उत्कृष्ट कार्य, पुनर्वास सेवाए प्रदायी सर्वश्रेष्ठ जिला राष्ट्रीय विशेष योग्यजन वित्त एवं विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य परिचालन संस्था, उत्कृष्ट सृजनशील व्यवस्क विशेष योग्यजन व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील (बालक/बालिका) विशेष योग्यजन, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट एवं सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन खिलाड़ी आदि          13 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्रा अलग-अलग तैयार किए गए है। यह आवेदन पत्रा विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेरमण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर भी उपलब्ध है। आवेदन पत्रा कलेक्टेªट स्थित विभाग के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते है।
error: Content is protected !!