अजमेर, 16 जनवरी। आगामी 2 फरवरी से एक मार्च तक प्रथम ई.एम.ई. केन्द्र सिकन्दराबाद में यूनिट हैड क्वाटर्स के अन्तर्गत सेना भर्ती आयोजित की जाएगी। यह भर्ती युद्ध में शहीद सैनिकों विधवाओं, भूतपूर्व व सेवारत सैनिकों के पुत्रा तथा भाई भाग ले सकते हैं। इसमें टेरिटोरियल सेना भी शामिल है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अनुसार यह भर्ती तकनीकी, सामान्य ड्यूटी, ट्रेडसमैन एवं म्यूजिशियन सैनिक पद के लिए होगी। उपयुक्त उम्मीदवार प्रथम ई.एम.ई. केन्द्र सिकन्दराबाद में प्रथम टेªनिंग बटालियन के मिल्खा सिंह स्टेडियम में आगामी 2 फरवरी को प्रातः 6 बजे उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।