नोडल अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 7 अप्रेल। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण हेतु चल रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन व समन्वय हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
डाॅ. मलिक के अनुसार नोडल अधिकारी मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण व प्रमाणीकरण हेतु जारी राष्ट्रीय अभियान (3 मार्च से 31 जुलाई तक) के संबंध में जिले के संबंधित अधिकारियों, संस्थाओं से समन्वय व सम्पर्क रखते हुए स्वीप प्लान तैयार करेंगे एवं जिला, विधानसभा एवं मतदान केन्द्र पर विभिन्न विभागों, सिविल सोसाइटी एवं आम नागरिकों के सहयोग से गतिविधियों का आयोजन करवाएंगे। साथ ही जिले में स्थित महाविद्यालयों से एम्बेसेडर की नियुक्ति भी करवाएंगे।
error: Content is protected !!