राधावल्लभ शारदा इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

21 प्रांतों के प्रदेश पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की बैठक बिलासपुर में संपन्न
बिलासपुर। विभिन्न प्रांतों की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की एक अति आवश्यक बैठक 11 व 12 अप्रैल 2015 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर नगर में संपन्न हुई। बैठक में इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया के संविधान, पंजीयन सहित पत्रकारिता जगत की विभिन्न समस्याओं पर वृहत चर्चा की गई। बैठक में सर्वानुमति से इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के राधावल्लभ शारदा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के शिवकुमार शर्मा को सेकेट्री जनरल बनाया गया साथ ही क्रमश: वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु सुरेन्द्र साहू भुवनेश्वर उड़ीसा, राज गोस्वामी बिलासपुर छत्तीसगढ़, आर.एस.बाबू चेन्नई तमिलनाडु, कोषाध्यक्ष हेतु विनोद पांचाल पानीपत हरियाणा, महासचिव हेतु अशोक नेहरु उधमपुर जम्मू-काश्मीर, निशांत कांबले गोंदिया महाराष्ट्र , सचिव हेतु देवेन्द्र शर्मा मैनपुरी उत्तर प्रदेश, महेश कुमार तिवारी छत्तीसगढ़, अविनाश मिश्रा उड़ीसा, अरुण जैन उज्जैन म.प्र., कार्यकारिणी सदस्य हेतु अशोक टण्डन दिल्ली, मीना विनोदिया जबलपुर म.प्र., अवतार नेहरु उत्तरांचल, रितेश चौरसिया बिहार, रविकुमार हिमांचल प्रदेश, व्ही.व्ही.पी.वेल्यू पुंदीचेरी, लीलाधर शर्मा फजिल्का पंजाब, अशोक पण्डा भिलाई छ.ग., हर्ष सिंग शहगल जम्मू-काश्मीर, दिग्विजय सिंह जबलपुर म.प्र., महेश शर्मा महाराष्ट्र , अनिल ज्यानी पंजाब, मनोज मेहता झाबुआ म.प्र. का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। अन्य बचे हुए राज्यों की प्रांतीय इकाई की सहमति के बाद शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जायेगा।
बैठक में पत्रकारों के हित संर्वधन संबंधी विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विर्मश किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न प्रस्ताव रखें। प्रस्ताव क्रमश: जिस तरह भारत के विधान में विधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका का स्थान है। उसी तरह चौथे स्तंभ को खबरपालिका के रूप में भारतवर्ष के संविधान में स्थान दिलाने का प्रयास करना। दूसरा प्रस्ताव ग्रामीण अंचल में कार्यरत पत्रकारों को मजीठिया वेज बोर्ड दिलाने का प्रयास। तीसरा प्रस्ताव रेलवे में अधिमान्य पत्रकारों को ऑनलाईन रिर्जवेशन की सुविधा व तत्काल रिजर्वेशन में भी रियायती दर पचास प्रतिशत पर आवागमन की सुविधा व इमरजेंसी कोटे में पत्रकारों को विशेष प्राथमिकता दिलाने का प्रयास करना। क्योंकि पत्रकारों को समाचार संकलन हेतु किसी भी क्षण कहीं भी जाना पड़ता है। रेलवे में वर्ष में दो बार पत्रकारों के परिवार को भी रियाईती दर पर यात्रा करने का प्रावधान है जिसमें उसकी पत्नी सहित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शामिल किया गया है। इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया यह प्रयास करेगा की बच्चों की निर्धारित समय-सीमा हटाई जाय व साथ ही पत्रकार के माता-पिता को भी उसमें शामिल किया जाय। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सरकारों की तरह सभी राज्यों के 60 वर्ष से अधिक के सीनियर पत्रकारों को पेंशन/श्रद्घानिधि कम से कम रुपये 10 हजार जीवन यापन भत्ता दिया जाय। उपरोक्त समस्त प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वानुमति स्वीकृत किया। प्रस्तावों के क्रियान्वयन करवाने हेतु एक कोर कमेटी का गठन किया गया, जो प्रधानमंत्री, केन्द्रीय श्रममंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपेगी। इंडियन फेडरेशन ऑफ मीडिया की राष्ट्रीय बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने की व संचालन उपाध्यक्ष राज गोस्वामी ने किया। बैठक में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, बंगाल, गुजराज, उत्तराखण्ड, हिमांचल प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,पंजाब ,पुदिचेरी, आंध्रप्रदेश, आसाम, झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रादेशिक पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित थे।
error: Content is protected !!