पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का अधिवेशन 26 अप्रेल को

अजमेर 25 अप्रेल। राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का राज्य स्तरिय वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रेल रविवार को चित्रकुट धाम पुष्कर में केन्द्रिय मंत्री एवं अजमेर सांसद प्रो. सांवर लाल जाट के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया जायेगा।
राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि राज्य स्तरिय वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलो के मंत्रालयिक संघ के पदाधिकारीगण भाग लेगें। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में प्रदेश स्तरिय नवीन कार्यकारणी के चुनाव एवं पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारीयों की विभिन्न समस्यायों पर मंथन किया जायेगा। साथ ही राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिला अजमेर की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। धार्मिेक नगरी पुष्कर में आयोजित प्रदेश स्तरिय वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट भी उपस्थित रहेगंे।
error: Content is protected !!