स्वतन्त्रता दिवस पर शहर को देश भक्ति से सरोबार कर दिया

शहीद भगत सिंह नोजवान सभा ने स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर अजमेर शहर को देश भक्ति के रंग से सरोबार कर दिया।भारत के अमर शहीदों को श्रदांजलि देते हुए,सुभाष उधान में” अमर शहीदों को राष्ट्र का नमन”सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।जिसमे देश भक्ति से ओत प्रोत नृत्य ,गीत और संगीत के साथ देश के प्रसिद्ध ओज के कवि अशोक चारण ने अपनी देशभक्ति रचनाओ से वातावरण को तिरंगा मयी बना दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रांन्तिकारी भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह जी सन्धु,अमर शहीद तांत्या टोपे के पोत्र सुभाष टोपे ,अशफाक उल्ला खां के पोत्र अशफ़ाक उल्ला खां(इनका नाम इनके दादा के नाम पर ही है)और शहीद विष्णु गणेश पिंगले के परिवार जान रहे।शहीद भगत सिंह सभा द्वारा इन सभी परिवारों का भव्य स्वागत किया गया।वहां उपस्थित 2500से भी अधिक शहर वासियो ने भी इन परिवार जनो के सम्मान में खड़े हो कर ,लगातार करतल ध्वनि से स्वागत व्यक्त किया।पूरा पंडाल भारत माता की जय ,और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।शहर के गणमान्य श्री धर्मेश जैन,सुनील दत् जैन,पवित्र कोठारी,सी आर मीणासहित अजमेर के कई जाने माने लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
इस से पहले शहीदों को अपनी श्रद्दांजलि देने यूवाओ का समूह दुपहिया वाहन रैली के रूप में उमड़ पड़ा।रैली से पहले हुई जोरदार बारिश भी नोजवानो को नही रोक पाई और1500से भी अधिक नोजवान भगत सिंह की तस्वीर और तिरंगामयी पोशाक पहने शहर के विभिन्न मार्गो से ,भारत माता का जयघोष करते हुए निकले।इस रैली का नेतृत्व अमर शहीदों के परिजनों ने किया।शहर भी इस ऐतिहासिक रैली का स्वागत करने उमड़ पड़ा।

error: Content is protected !!