अभिनव प्रकाशन द्वारा 14 सितम्बर को पुस्तक प्रदर्शनी

अजमेर। हिन्दी दिवस पर 14 सितम्बर 2015 को प्रातः 11 बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र-1 में कचहरी रोड स्थित अभिनव प्रकाशन द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जायेगी। पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजू भार्गव (भारतीय पुलिस सेवा) करेंगे। पुस्तक प्रदर्शनी में हिन्दी साहित्य के श्रेष्ठ लेखकों की पुस्तकों के साथ इतिहास, महापुरूषों की जीवनियाँ, व्यक्तित्व विकास, ज्योतिष, योग, आध्यात्मिक इत्यादि विषयों की पुस्तके प्रदर्शित की जायेंगी।
अनिल गोयल
मो. 9460900527

error: Content is protected !!