अजमेर, 12 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सोमवार 14 दिसम्बर से सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
जिले के प्रभारी मंत्राी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी 14 दिसम्बर को प्रातः साढ़े 10 बजे सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में राज्य सरकार की उपलब्धियों को लक्षित करती हुई प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान के विकास की राह पर बढ़ते कदमों की झलक दिखायी देगी। अजमेर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक प्रदर्शित रहेगी।