अजमेर 14 जनवरी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिये अजमेर शहर में धन संग्रह किया जायेगा। धन संग्रह कल 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक घर-घर जाकर एवं सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कॉलेजों, सभी सरकारी कार्यालयों, शहर के प्रमुख बाजारों में सेवा निधी हेतु धन संग्रहण करेगी।
धन संग्रहण गांधी भवन चौराहा से क्लॉक टावर थाना पर सप्तक, भाजपा आदर्श मण्डल, गांधी भवन चौराहें से पृथ्वीराज मार्ग पर सेवा भारती, गांधी भवन कचहरी रोड़ पर भाजपा मुख्य शाखा, नया बाजार में विश्व हिन्दू परिषद, पुरानी मण्डी में सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी व महिला मोर्चा, आगरा गेट पर युवा मोर्चा, पड़ाव में भाजपा व संघ के कार्यकर्ता, दरगाह बाजार में भाजपा सदस्य, डिग्गी बाजार में सिधु सभा, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में एन.एम.ओ., रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड और अन्य सरकारी कार्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ, सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालयों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता धन संग्रहण करेगें।
निरंजन शर्मा
प्रचार प्रमुख
मो. 9828171560