अखिल भारतीय चारण (गठवी) महासभा दिल्ली द्वारा चारण साहित्य शोध संस्थान अजमेर में दिनांक 9 जून 2016 को अखिल भारतीय चारण सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आई श्री कुंक, मां, संत प्रवर श्री भगलाराम जी महाराज, पद्मश्री प्रकाश जी वारेठ, साहित्यकार श्री ओंकार सिंह जी बाबरा, श्री नाटरसिंह जी जसोल, जैसी विभुतियां समारोह की शोभा बढ़़ायेगी।
समारोह दो सत्र मंे होगा-
प्रथम सत्र में अखिल भारतीय चारण समाज की संरचना संगठनात्मक एककपता एवं आगामी कार्ययोजना पर विभिन्न विहजनों द्वारा विचार विमर्श किया जायेगा और इसी विचार विमर्श के आलोप में वर्ष 2016-17 के लिये कार्ययोजना तैयार की जायेगी।
द्वितीय सत्र में प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। जिसमें श्री भागीरथ दान जी को भामाशाह सम्मान, श्री पद्म श्री भीखुभाई गढवी, किर्तिदान गढवी, श्री ओंकार सिंह जी बाबरा, श्री नाहर सिंह जी जसोल एवं श्री प्रकाश बारेठ को साहित्य एवं कला सम्मान में अलंकृत किया जायेगा।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं अन्य राज्य सेवा न्यायिक लेखा, सहकारिता, वाणिज्य कर सेवा के विभिन्न 15 अधिकारियों को, दसवीं व बारहवीं एवं स्नातक स्तर पर वर्ष 2015 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले लगभग 30 विद्यार्थियों को मेधावी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। समाज में सामुहिक विवाह में विवाह करने वाले युगलों को भी आदर्श युगल सम्मान प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान् भंवरसिंह जी चारण रिटायर्ड आई.ए.एस. अधिकारी ने संवाददाता को दी।
भंवर सिंह चारण
संयोजक
प्रतिभा सम्मान समारोह