देवनारायण जयन्ती कल, गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा

घूघरा गांव से कांकरदा-भूणाबाय स्थित मन्दिर तक शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
संतों का किया सम्मान, कल होगा मुख्य आयोजन
अजमेर, 02 फरवरी। गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण की जयन्ती कल देव सप्तमी के मौके पर पूरे जिले में हर्षोंल्लास से मनायी जाएगी। गुर्जर समाज ने आज घूघरा से कांकरदा-भूणाबाय स्थित देवनारायण मन्दिर तक शोभायात्रा निकाली। मन्दिर में संतों का सम्मान भी किया गया। हजारों लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत की।
गुर्जर समाज द्वारा भगवान देवनारायण जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत आज घूघरा गांव स्थित तेजाजी महाराज मन्दिर से कांकरदा-भूणाबाय स्थित देवनारायण मन्दिर तक भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। साथ ही 5 रथों में विभिन्न समाजों के संत भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
घूघरा एवं आसपास के गांव के हजारों लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। महिलाएं एवं पुरूष लोक गीतों की धुनों पर नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। मार्ग में कई जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने फल भी वितरित किए। शोभायात्रा में गुर्जर समाज के नेता हरि सिंह गुर्जर, सौरभ बजाड़, श्रवण सिंह रावत, गोपाल उप सरपंच, अमित बंसाली, राम करण गुर्जर, भैरू गुजंल, ओम डोई, पप्पू तंवर, गिरधारी खटाना, सुखदेव भडाना, अनिल नल्या, अर्जुन नल्या, कालू सिंह रावत सहित आसपास के पंच सरपंचों ने भाग लिया। कल देवनारायण मन्दिर पर भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!