शंभूदयाल बडगूजर ने किया रामगंज खादी संस्था का अवलोकन

अजमेर, एक मार्च। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूदयाल बडगूजर ने बुधवार को अजमेर मेरवाड़ा ग्राम सेवा मण्डल रामगंज का अवलोकन किया। खादी निर्मित रूमाल का अवलोकन करके इसकी पर्याप्त मार्केटिंग देशभर में करने के निर्देश प्रदान किए।
श्री बडगूजर ने कहा कि विभिन्न खादी संघों से जुड़े कतिन एवं बुनकरों का भविष्य उज्ज्वल है। खादी फैशन का रूप लेती जा रही है। इससे गांव में रोजगार बढ़ेगा। और कतिन-बुनकरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खादी के फैशन परस्त होने से युवाओं की पहली पसंद बन रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा स्थानीय प्रतिभाओं को साथ लेकर फैशन शो आयोजित किए जा रहे है। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कम से कम एक खादी का वस्त्रा इस्तेमाल करने के आह्वान के बाद खादी के बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है।
होंगे 70 अम्बर चरखे वितरित
उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा कतिनों एवं बुनकरों के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम् कार्य किया जा रहा है। बुने हुए धागे की गुणवत्ता के सुधार के लिए 70 अम्बर चरखे वितरित किए जाएंगे। भिनाय में 25, गनहेड़ा में 25 तथा रामगंज में 20 चरखे उपलब्ध करवाये जाएंगे। ये चरखे गोंडल गुजरात में निर्मित किए गए है। इन पर 30 लाख रूपए की लागत आयी है। कतिन को ये निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन चरखों में 8 स्पिेन्डल (तकली) होने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। भविष्य में सोलर अम्बर चरखे उपलब्ध करवाने के बारे में बोर्ड विचार कर रहा है। दौसा की क्षेत्राीय खादी ग्रामोद्योग संस्था द्वारा सोलर अम्बर चरखे का उपयोग करने से कतिन की आमदनी लगभग ढाई गुणा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खादी भण्डारों के नवीनीकरण का कार्य हाथ में लिया गया है। राज्य में अब तक 180 खादी भण्डारों का नवीनीकरण किया जा चुका है। अजमेर एवं बीकानेर में इस वित्तीय वर्ष से खादी प्लाजा का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्रा में रोजगार बढ़ाने के लिए पुष्कर, माउंटआबु एवं मानसरोवर के प्रशिक्षण स्थलों पर युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अजमेर मेरवाड़ा ग्राम सेवा मण्डल के अध्यक्ष अभय गर्ग तथा सचिव महेशचंद गोयल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!