केंद्र सरकार के खिलाफ जनादेश बताया

अजमेर 11/03/2017, राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फ़ेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास अग्रवाल व विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव विवेक पाराशर ने आज आये पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे केंद्र सरकार के खिलाफ जनादेश बताया | गौरतलब है कि पंजाब, मणिपुर, गोवा में कांग्रेस पार्टी सत्ता के बेहद नजदीक है |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा चुनाव परिणामों से पूर्व पांचो राज्यों में सरकार बनाने का दावा किया था लेकिन व महज दो राज्यों में सफलता हांसिल कर पायी इससे भाजपानीत सरकार की कार्य प्रणाली को जिनमें पंजाब, मणिपुर व गोवा की जनता नें सिरे से नकार दिया |
परिणामों पर संतोष व्यक्त करने वालों में कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, विवेक पाराशर सहित विजय पांड्या, उमंग टंडन, अनुपम शर्मा, राजकुमार गर्ग, दिनेश के. शर्मा, मनोज बेदी, महेश गर्ग, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, प्रेमसिंह गौड़, सुदेश पाटनी, संजय बाकलीवाल, मनीष सेन, एम. एस. अकबर, मो. हनीफ अंसारी, जुल्फीकार चिश्ती आदि हैं |

विकास अग्रवाल
(प्रदेश महासचिव)

error: Content is protected !!