सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 1 व 2 अप्रेल को जयपुर में

अजमेर- भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 1 व 2 अप्रेल को सत्कार बैंक्वेट हॉल, आदर्श नगर, जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नगर अध्यक्ष, मंत्री, महानगर अध्यक्ष मंत्री व संभाग प्रभारी उपस्थित रहेगें। बैठक में पुष्कर घोषण पत्र की पालना में राज्यभर की पंचायतों की डायरेक्ट्रीय पर विचार होगा।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि संगठन की गतिविधियों पर चर्चा, वर्ष 2017-18 के वार्षिक कलेण्डर, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों की योजना, सिन्धी भाषा के स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रम व संगठन विस्तार पर चर्चा की जायेगी।
(मोहनलाल वाधवाणी)
प्रदेश संगठनमहामंत्री,
मो.09414047231

error: Content is protected !!