राजस्थान सिन्धी अकादमी गठन के साथ पांच प्रस्ताव किये पारित

सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिये निर्णय

7 अप्रेल- भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में पारित किये गये प्रस्तावों पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर षीघ्र आदेष जारी करने की मांग की है, बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू ने की।
प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पांच प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें राजस्थान सिन्धी अकादमी की कमेटी का शीघ्र गठन किया जाये व अकादमी का बजट दो करोड रूपये वार्षिक तक बढाया जाये। सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रियों के सहयोग के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश मे संशोधन कर सहयोग प्रदान किया जाये। सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए किताबों की उपलब्धता करवाई जाये एवं सहयोग राशि भी उपलब्ध कराई जाये। राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोतर स्तर पर सिन्धी विषय अध्ययन प्रारम्भ करवाया जाये व राज्यभर से आये विद्यार्थियों के लिए सिन्धु यूथ हॉस्टल का निर्माण जयपुर में करवाया जाये।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.09414705705

error: Content is protected !!