चांदातो का बाडिया में हाल जस का तस

श्मशान घाट तक जाने के लिए नहीं है रास्ता, प्रधान ने आदर्श करने के बावजूद नहीं हुआ कार्य शुरू
अजमेरनामा न्यूज जवाजा । (भगवानसिंह रावत) जवाजा के निकटवर्ती ग्राम चांदातो का बाडिया में आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर शव को श्मशान घाट ले जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद भी पुलिया निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। ताजा उदाहरण बुधवार को चांदातो का बाडिया में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो जाने पर तालाब के पानी में से निकल कर श्मशान घाट तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीण टीलसिंह,जसवंतसिंह,खुमानसिंह,हरिसिंह,जीवनसिंह,ढगलसिंह,जवानसिंह,रणजीत महाराज ने बताया कि इस जन्म में तो यह पुलिया नहीं बनेगी । जनप्रतिनिधि चुनाव के समय आते हैं तभी उनको बताया जाएगा। अगर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो अब की बार कोई भी वोट नहीं देगा । बरसों से इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है
इस कार्य को वार्षिक प्लान के तहत के लिए गया है । अगले साल इसका निर्माण करवा दिया जाएगा ।
गायत्री रावत प्रधान जवाजा।

छ: माह पहले भी मुद्दा उठाया था पर अब तक उस पर अमल नहीं किया गया । ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त किया है। अगर जल्द से जल्द पुननिर्माण नहीं हुआ तो इसका नतीजा चुनाव के समय भुगतना पड़ेगा।
प्रवीण मालावत ग्रामीण।

error: Content is protected !!