कार्यों के निरीक्षण के लिए दिल्ली से दल आया

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन कार्यों के निरीक्षण के लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली से तीन सदस्यीय दल दो दिवसीय दौरे पर आज अजमेर आया उन्होंने मिशन के तहत दरगाह क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखा साथ ही अजमेर शहर की जल वितरण व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग द्वारा कराये गयेकार्यों का अवलोकन किया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट में जवाहर लाल शहरी नवीकरण विकास मंत्रालय के निदेशक श्री आनन्दमोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें जलदाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर सुधार न्यास, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिशनके तहत कराये जा रहे कार्याें की समीक्षा की। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के तहत अजमेर व पुष्करमें कराये जा रहे विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों को आगामी मार्च 2014 से पहले पूर्ण कर उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये और कहा कि इन कार्योंके लिए प्राप्त राशि का पूरा उपयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से बकाया राशि को प्राप्त करने के लिए भी कार्यवाही करें।
दिल्ली से आये दल में शहरी विकास मंत्रालय के उप सलाहकार जलदाय जे.बी.रवीन्द्र, शहरी विकास मंत्रालय वाटर सप्लाई, तकनीकी शाखा के श्री देवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। उक्त दल कल शनिवार को अजमेर एवं पुष्कर के सीवरेज कार्यों को देखेगा।
बैठक में नगर निगम के मेयर श्री कमल बाकोलिया, नगर सुधार न्यास अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी भगत, नगर सुधार न्यास के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री पालीवाल,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री अशोक अग्रवाल, नगर निगम के अरविंद यादव,जवाहरलाल नेहरूशहरी नवीकरण के अधिशाषी अभियंता भुवनेश्वर अग्निहोत्री सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!