मुख्यमंत्री इतरो कर्यों है की गांव वाला खुश हो गय्या

अजमेर। अजमेर जिले के रामपुरा डाबला ग्रामवासी महिला काश्तकार शांति ने पर्यटन एवं अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती बीना काक के सम्मुख खड़े होकर मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त ऋण फसली योजना के फोलोअप शिविर में बताया कि ” मुख्यमंत्री इतरो कर्यों है की गांववाला खुश हो गया” । घणा लोग सुखी हो गया। किसाना नं बिना ब्याज के फसल उगाबाने लोन दे मुख्यमंत्री अशोक जी घणों चोखो काम कियो है।
मैं सरकार सं खुश हां
अजमेर जिले के ही देलवाड़ा ग्राम की गुर्जर जाति की महिला ने कहा कि बरसात अच्छी हुई है और मुख्यमंत्री जी बिना ब्याज के लोन दियो है इसूय म्है सरकार सूं खुश हां म्है अब बच्चियां व टाबरा की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रह्या है यान्हें नौकरियां दिलाओं
अजमेर जिले की महिला जागरूक है
टिकावड़ा ग्राम की पूर्व सरपंच श्रीमती लाडकंवर मेहता ने कहा कि अजमेर जिले की महिलाएं पढ़ी लिखी और जागरूक है सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इस योजना से किसानों को रबी की फसल के लिए 40 हजार से लेकर एक लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मिला है। उन्होंने बताया कि महिलाएं गांवों में अपने खाते ऑन लाईन बैंक में खुलवा रही है। जिससे आने वाले समय में कैरोसिन की सब्सीडी जमा होगी।

सरकार का मकसद पूरा -श्रीमती काक
प्रभारी मंत्री श्रीमती बीना काक ने शिविर में ग्रामीण महिलाओं की बेबाक टिप्पणियां सुनकर प्रसन्नता से कहा कि सरकार का मकसद पूरा हो गया । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रारम्भ की गई योजनाओं की जानकारी आम लोगों तथा विशेषकर महिलाओं को है जिसका पूरा लाभ ग्रामीण महिला व काश्यतकार उठा रहे हैं।

error: Content is protected !!