विकास प्रदर्शनी को देखने जन सैलाब उमड़ा

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले मे लगाई गई विकास प्रदर्शनी को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है। ग्रामीण नर-नारी और पशुपालक इस प्रदर्शनी को देखकर विकास का आकलन लगा रहे है।
विकास प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण का केन्द्र सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई ”राजस्थान विकास दर्शन” मण्डप बना हुआ है। इसमें पुष्कर, अजमेर जिले तथा राजस्थान में गत चार वर्षों में हुए विकास कार्यों को रंगीन चित्रों के माध्यम से साक्षात तरीके से दिखाया गया है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हुए चार साल के विकास की प्रस्तुति इस मण्डप में है। जिसमें श्री गहलोत द्वारा शुरू किये गये फ्लेगशिप कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया गया है।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय अजमेर द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सरकार के फ्लेगशिप विकास कार्यक्रमों के अतिरिक्त चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली नया राजस्थान की परिकल्पना संजोये हुए।
इस बहुरंगी प्रदर्शनी में अजमेर व राज्य के जिलों में चलाये जा रहे फ्लेगशिप विकास कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री बी.पी.एल. आवास, मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण, जननी शिशु सुरक्षा योजना, अफोर्डेबल स्कीम तथा सुनने के अधिकार जैसे कार्यक्रमों को फ्लैक्स के जरिये प्रदर्शित किया गया है।
शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, पुष्कर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुर्डिया, संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता, जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कल कार्तिक एकादशी को इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया था।

error: Content is protected !!