जिले में 1 लाख 84 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल की बुवाई

अजमेर। अजमेर जिले में रबी फसल में 1 लाख 84 हजार 569 हैक्टेयर क्षेत्र में गेहंू, जौ, चना, सरसों, तारामीरा, जीरा व अन्य फसलों की बुवाई हुई है। उपनिदेशक कृषि हरजी राम चौधरी ने बताया कि 44 हजार 876 हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, 23 हजार 500 हैक्ट. में जौ, 62 हजार 302 हैक्ट. में चना, 29 हजार 500 हैक्ट. में सरसों, 5200 हैक्ट. में तारामीरा, 8200 हैक्ट. में जीरा तथा 11 हजार हैक्ट. में अन्य फसलों की बुवाई हुई है। उन्होंने बताया कि इससे लगभग 11 लाख 21 हजार 675 क्विंटल गेहूं, 5 लाख 64 हजार क्विं. जौ, 2 लाख 49 हजार 208 क्विं. चना, 3 लाख 24 हजार 500 क्विं. सरसों, 20 हजार 800 क्विं. तारामीरा, 8 हजार 200 क्विं. जीरा व अन्य फसलों में लगभग 11 हजार क्विं. अनुमानित उत्पादन की संभावना है।
जिले के ग्राम भगवानपुरा, मोतीसर, सवाईपुरा व नांद के निचले वाले लगभग 150 हैक्टेयर क्षेत्र में मटर की फसल पर पाला पडऩे से काफी नुकसान हुआ है।

error: Content is protected !!