अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त श्री प्रवीण गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रवृति प्रक्रिया को ऑनलाईन करने के अनुसार वर्ष 2012-13 में आवेदन करने वाले 2033 पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृति स्वीकृत कर उन्हें दे दी गयी है। विभाग ने छात्रवृति प्रक्रिया को वित्त विभाग के आई.एफ.एम.एस. सिस्टम से जोड़ते हुए छात्रवृति की राशि सीधे ही विद्यार्थियों के खाते में जमा करवा दी है। इससे अब विद्यार्थियों को छात्रवृति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।