अजमेर । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से जननी सुरक्षा योजना में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम, आधार कार्ड योजना के नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. आर.पी. मीणा 5 फरवरी को रात्रि अजमेर पहुंचेंगे और 6 फरवरी को जिला कलक्टर व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करेंगे। 7 फरवरी को जयपुर जायेंगे। इससे पूर्व 5 फरवरी को उदयपुर में बैठक लेंगे।