अजमेर । राजस्थान लोक सेवा की कार्य पद्धति और यहां किये गये नवाचार का अध्ययन करने के लिए 14 सदस्यों का अन्तर्राष्ट्रीय दल 14 मार्च को सांयकाल 6 बजे जयपुर से रवाना होकर रात्रि 9 बजे अजमेर पहुँचेगा।
आयोग के अध्यक्ष हबीब खान गौराण ने बताया कि दल के सदस्य 15 मार्च को प्रातः 10 बजे संघ लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के पश्चात देश के एक मात्रा राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवाचार व कार्यप्रणाली का अध्ययन करेगा।
आयोग के सचिव के.के.पाठक ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय दल में अफगान, स्वायत्त प्रशासनिक सुधार एवं सिविल सेवा आयोग के साथ क्षेत्राीय निदेशक जो राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के समकक्ष हैं तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम राष्ट्रीय संस्थान निर्माण परियोजना के साथ क्षमता विकास अधिकारी हैं। इस दल के समन्वयक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम काबुल में कार्यरत भारतीय केन्द्र सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री कल्पना राजसिंहोत हैं।
उक्त अन्तर्राष्ट्रीय दल के इस यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम 3 दिन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली का विजिट रखा गया है तथा 2 दिन का विजिट राजस्थान लोक सेवा आयोग में रखा गया है। इस आयोग के विजिट हेतु चयन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय संस्थान निर्माण परियोजना द्वारा संयुक्त रूप में किया गया है,जो आयोग के लिए गौरव की बात है। अफगान स्वायत्त प्रशासनिक सुधार एवं सिविल सेवा आयोग संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, काबुल के संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली से पहले से ही अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर संबंध रहे हैं और वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम राष्ट्रीय संस्थान निर्माण परियोजना द्वारा इस यात्रा का दायित्व निर्वहन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार वित्तीय एवं त्रिपक्षीय समझौते के तहत सहयोगी है। इस त्रिपक्षीय समझौते में अफगान मंत्रालयों में भारतीय सिविल सेवकों के सहयोग की भी बात निहित थी। तदनुरूप इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट की रूपरेखा तैयार की गई थी। यह दल 15 मार्च को आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण से चर्चा करेगा तथा आयोग के विभिन्न अनुभागों की कार्यपद्धति का अवलोकन करेगा। दल 16 मार्च को प्रातः 9 बजे अजमेर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा।