रजत दीक्षा जयन्ती महोत्सव 20 अप्रेल से मेला ग्राउण्ड नाका मदार में

अजमेर। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आगामी 20 से 23 अप्रेल तक मेला ग्राउड नाका मदार में रजत दीक्षा जयन्ती महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव का शुभारंभ 20 अप्रेल को प्रातः8 बजे अखिल भारतीय दिगम्बर जैन विद्वत परिषद के उद्घाटन सत्रा से होगा, जिसमें प्राचार्य श्री नरेन्द्र प्रकाश का उद्बोधन और उपाध्याय श्री का आशीर्वचन होगा । दोपहर 2.30 बजे उपाध्याय श्री का अवदान विषय पर विनयंाजलि एवं गुणानुवाद सभा के बाद सायंकाल 6.30 बजे गुरूभक्ति महाआरती और रात्रि 8.30 बजे से जैन भवन केसरगंज मंे डॉ. श्रयांश कुमार जैन प्रवचन करेंगे।
21 अप्रेल को प्रातः 7.30 बजे समाज सेवी अशोक पाटनी ध्वाजारोहण करेंगे और उपाध्याय श्री की मंगल देशना होगी। दोपहर 2 बजे उपाध्याय श्री का गुणानुवाद सम्मान समारोह होगा । केन्द्रीय कम्पनी मामलात मंत्राी श्री सचिन पायलट द्वारा पुस्तकों का लोकार्पण करने का कार्यक्रम है। सायंकाल 6.30 बजे गुरू भक्त महाआरती के बाद प्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है।
22 अप्रेल को प्रातः 8 बजे महाअर्चना, दोपहर 2.30 बजे सामाजिक अवदान पर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रूप सिंह बारहट के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी होगी। महाआरती प्रवचन के बाद रात्रि 9 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।
महोत्सव के समापन पर 23 अप्रेल केा भगवान महावीर जयन्ती पर प्रातः 6 बजे नित्यमेह अभिषेक पूजन के बाद जैन मंदिर केसरगंज से भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा मुख्य मार्गांे से होती हुई मोइनिया इस्लामिया स्कूल पर सम्पन्न होगी। दोपहर 1.30 बजे ग्रामीण विकास राज्य मंत्राी प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पाद-प्रक्षालन एवं मंगल आरती से महोत्सव सम्पन्न होगा।

error: Content is protected !!