जिला एवं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का पंचांग जारी

अजमेर। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक द्वारा 58 वीं जिला-राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता पंचांग (छात्र-छात्रा) 2013-14 जारी किया गया। जिसके तहत जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दिवस एवं आयोजन स्थलों का ब्यौरा दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के अनुसार प्रथम समूह के तहत सॉफटबॉल छात्र-छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त को राउमावि पुलिस लाईन में एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 22 अगस्त के बीच राउप्रावि कुंभानगर चितौडगढ में आयोजित की जाएगी। क्रिकेट छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त को ख्वाजा मॉडल स्कूल सिविल लाईंस अजमेर एवं राज्य स्तरीय आयोजन राउप्रावि कुंभानगर चितौडगढ में होगा। बास्केटबॉल छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 3 से 6 सितंबर को ख्वाजा मॉडल स्कूल सिविल लाईंस एवं राज्य स्तरीय आयोजन 12 से 17 सितंबर को जयपुर एकेडमी विद्यालय लालरपुरा जयपुर में होगा। बेडमिंन्टन छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक सेंट स्टीफन उमावि. माकडवाली अजमेर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 सितम्बर तक राजकीय सुभाष उप्रावि. फतहपुर सीकर में होगा। कब्बड़ी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 3 से 6 सितम्बर तक राउप्रावि. नसीराबाद एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 सितम्बर तक राउप्रावि कालीहान नगर खेतडी झूंझनू में आयोजित होगी। खो-खो छात्र-छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 6 सितम्बर तक राउप्रावि. पनेर सिलोरा एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 सितम्बर तक राउप्रावि. रेल्वे कुआं संख्या 3 बाडमेर में आयोजित होगी। जूड़ो-कुस्ती छात्र-छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 6 सितम्बर तक राउप्रावि. कृष्णा कॉलोनी ब्यावर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 सितम्बर तक राउप्रावि. सेठ डीलाराम की बगीची गंगापुर सिटी सवाईमाघोपुर में आयोजित होगी।
द्वितीय समूह की प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय जिमानास्टिक छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक सावित्री बाउप्रावि. अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. शक्तिनगर जोधपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय तैराकी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक राउप्रावि. जौंसगंज अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. शक्तिनगर जोधपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय हैंडबॉल छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक सेंट पॉल उमावि ब्यावर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. करेडा पंचायत समिति माण्डल भीलवाडा में आयोजित होगी। जिला स्तरीय हॉकी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक राउप्रावि. गुर्जर बस्ती आदर्श नगर अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. सबलपुरा कोटा में आयोजित होगी। जिला स्तरीय फुटबॉल छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक सेंट एंसलम उमावि अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. गांधीनगर प्रतापपुर बांसवाडा में आयोजित होगी। जिला स्तरीय टेबल टेनिस छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक राबाउप्रावि. भगवानगंज अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. अलवरगेट अजमेर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय वॉलीबॉल छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक राउप्रावि. राजनगर विजयनगर अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. हनुमानशाला जालौर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय लॉन टेनिस छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक राउप्रावि. अलवर गेट अजमेर एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक राउप्रावि. अलवर गेट अजमेर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्र-छात्रा प्रतियोगिता एक से 4 अक्टूबर तक राबाउप्रावि. कोटा रोड़ नसीराबाद एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 15 से 20 अक्टूबर तक राउप्रावि. विनायकिया जोधपुर में आयोजित होगी। साहित्य एवं सांस्कृतिक छात्र-छात्रा आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक सेंटफ्रासिंस उमावि अजमेर में आयोजित होगी।

error: Content is protected !!