पेयजल वितरण में व्यवघान

अजमेर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियंता की विज्ञप्ति के अनुसार बीसलपुर परियोजना खण्ड प्रथम केकड़ी द्वारा 700 एम.एम. की पाईप लाइन में कार्य किये जाने हेतु दिनांक 16.08.2013 प्रात: 6 बजे से 17.08.2013 प्रात: 6 बजे तक अर्थात् 24 घण्टे का शटडाउन लिया जाना है। इसके कारण 700 एम.एम. पाईप लाइन से जुड़े क्षेत्रों यथा पर्बतपुरा, माखुपुरा, आदर्शनगर, बालुपुरा, बिहारी गंज, धोलाभाटा, अलवरगेट, जौसंगंज, नसीराबाद रोड़, विराटनगर, कल्याणीपुरा, शक्तिनगर आदि में 16.08.2013 को जल वितरण नहीं किया जायेगा। इन क्षेत्रों में जल वितरण 17.08.2013 को किया जायेगा।

error: Content is protected !!