केकड़ी में खुलेंगे 17 कृषि सेवा केन्द्र

अजमेर। ग्रामीणों को कृषि संबंधित जानकारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही उपलब्ध कराने के लिए कृषि सेवा केन्द्र खोले जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में केकड़ी में 17 केन्द्र खोले जाएंगे। यह केन्द्र राजीव गांधी आई.टी. सेंटर के साथ मिलकर काम करेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी है।

error: Content is protected !!