अजमेर। जल संसाधन विभाग के अनुसार जून से अब तक अजमेर में 389, श्रीनगर 421, गेगल में 117, पुष्कर में 374, गोविन्दगढ़ में 143, नसीराबाद में 454, पीसांगन में 188, मांगलियावास में 211.5, किशनगढ़ में 317, बांदरसिदरी में 371, रूपनगढ़ में 359.7, अराई में 316 एम.एम. वर्षा रिकार्ड की गई है।
इसी प्रकार ब्यावर में 274, जवाजा में 349, टॉटगढ़ में 407, सरवाड़ में 501, केकड़ी में 494, सावर में 520, भिनाय में 362, मसूदा में 257, बिजयनगर में 308, नारायणसागर में 487 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 348.84 एम.एम. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
बांधों में पानी की स्थिति
जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर के आनासागर में 13.05, फॉयसागर में 12.7, शिवसागर न्यारा में 5.11, पुष्कर सरोवर में 8.4, राजियावास में 5.8, मकरेडा तालाब में 4.4, नारायणसागर में 2.04, देयसागर बडली में 4.6, न्यू बरोल 4.2 व मानसागर जोताया में 2.2 फीट पानी है।