अजमेर। साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. रामगोपाल गोयल की जयन्ती अन्र्तभारती साहित्य एवं कला परिषद के तत्वाधान में मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. बद्रीप्रसाद पंचोली ने स्वर्गीय गोयल के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। साहित्यकार डॉ. अनिल भटनागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्था की सचिव श्रीमती अरूणा माथुर ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. गोयल ने सौ से अधिक पुस्तकें लिखी। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार मौजूद थे। संचालन पूनम पांडे ने किया तथा अन्र्तभारती के अध्यक्ष श्री अनिल गोयल ने आभार व्यक्त किया।