नगर निगम का दशहरा महोत्सव 5 अक्टूबर से

अजमेर। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दशहरा महोत्सव आगामी 5 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 5 अक्टूबर को मोइनिया इस्लामिया स्कूल में दुर्गा माता मूर्ति स्थापना की जाएगी और प्रतिदिन 7 बजे आरती होगी। 5 से 12 अक्टूबर तक सायं 7 बजे से मोइनिया इस्लामिया स्कूल में गरबा एवं डाडिंया होंगे। 5 से 14 अक्टूबर तक जवाहर रंगमंच पर रात्रि 8 बजे से रामलीला का मचंन किया जाएगा। 8 अक्टूबर को सायं 5 बजे नगर निगम परिसर से श्रीराम बारात निकलेगी जो जवाहर रंगमंच तक जाएगी। 13 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे माँ दुर्गा मूर्ति विर्सजन होगा, अप्हरान 3 बजे राम जी की सवारी श्री रघुनाथ मंदिर घसेटी से पटेल मैदान आएगी। सायं साढ़े 5 बजे रावण दहन होगा। 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे जवाहर रंगमंच पर भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित होगा।

error: Content is protected !!