ईदुलजुहा की नमाज 16 को पढ़ी जाएगी

अजमेर। इस बार ईदुलजुहा की नमाज आगामी 16 अक्टूबर बुधवार को पढ़ी जाएगी। दरगाह कमेटी, दरगाह ख्वाजा साहब के नाजिम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अंसार अहमद खान ने बताया कि 16 अक्टूबर को नमा$ज प्रात: 9 बजे जामा मस्जिद शहाजहानी दरगाह शरीफ में, प्रात: 9:30 बजे मस्जिद संदल खाना दरगाह शरीफ में, प्रात: 9:45 बजे मस्जिद कचहरी में प्रात: 10 बजे ईदगाह सब्जीमण्डी में, प्रात: 10:15 बजे मस्जिद घण्टाघर में तथा प्रात: 10 बजे सूफी मस्जिद बकरा मण्डी में नमाज पढ़ी जाएगी।

error: Content is protected !!