छ: कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शहर में कानून, शांति एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए छ: कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। श्री गालरिया ने बताया कि कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री अजय कुमार शुक्ला, उप पंजीयक द्वितीय श्री कासीराम चौहान, आयुक्त नगर निगम श्री नारायण लाल मीना, सहायक भू प्रबन्ध अधिकारी श्री लखपत मीना, तहसीलदार श्री राम कुमार टाडा एवं तहसीलदार श्री सुरेन्द्र सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ को मजिस्ट्रेट तहसीलदार राम कुमार टाडा को सहायक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!