चौ॰ कुलदीप बिश्नोई : बेदाग राजनेता समर्पित समाजसेवी

kuldeepचौ॰ कुलदीप बिश्नोई हरियाणा ही नही बल्कि सम्पूर्ण उत्तर भारत के युवाओँ
के प्रेरणा स्रोत हैँ। इनका जन्म 22 सितम्बर 1968 को चौ॰ भजनलाल जी के घर
हुआ। राजनीति और समाज सेवा की प्रेरणा इन्हे विरासत मेँ मिली इनके पिता
स्व॰ भजनलाल जी चतुर राजनेता और कर्मठ समाज सेवी थे।
अपने पिता के पदचिन्होँ पर चलने वाले चौ॰ कुलदीप बिश्नोई तन, मन, धन से
जन सेवा मेँ लगे हुए है। स्वच्छ छवी और ईमानदार राजनेता के रूप मेँ पहचान
रखने वाले कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक दामन पर कोई दाग नहीँ है।

राजनैतिक सफर :-
चौ॰ कुलदीप बिश्नोई ने अब तक के अपने राजनीतिक सफर मेँ राजनीति की विकट
से विकट परिस्थित को अपने प्रतिकूल किया हैँ। चौ॰ भजनलाल जी के निधन के
बाद अपनी पार्टी का भाजपा के साथ गठबन्धन करना उनकी राजनैतिक कुटनीत का
प्रमाण है। चौ॰ कूलदीप बिश्नोई ने अपना राजनीतिक सफर 1998 के विधानसभा
उप-चुनावोँ मेँ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मेँ चुनाव जितकर की। यह
हरियाणा के राजनैतिक इतिहास मेँ पहली बार था जब विपक्ष की पार्टी का कोई
प्रत्याशी उप-चुनाव जित पाया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने कभी पिछे मुङकर
नहीँ देखा और राजनीति मेँ नये प्रतिमान स्थापित करत गये। 2004 के लोकसभा
चुनावोँ मेँ भिवानी संसदीय क्षैत्र से चुनाव जितकर कर अपनी राजनीतिक
कार्यकुशलता को साबित किया। 2005 के हरियाणा विधानसभा मेँ कांग्रेस
पार्टी को दो तिहाई बहूमत मिला इसके सुत्रधार स्व॰ भजनलाल थे तो कूलदीप
बिश्नोई का अथक प्रयास।
कांग्रेस की नीतियोँ से आहत चौ॰ कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता के आशीर्वाद
से 2 दिसम्बर 2007 मेँ जन पार्टी के रूप मेँ हरियाणा जनहित कांग्रेस
(बीएल) की स्थापन्ना की और 2009 के विधानसभा चुनावोँ मेँ 10% वोट प्राप्त
कर यह साबित कर दिया की हजकां भविष्य का विकल्प हैँ। चौ॰ भजनलाल के निधन
के बाद खाली हुई हिसार संसदीय क्षैत्र के बहुप्रतिष्ठित उप-चुनाव मेँ
कुलदीप बिश्नोई ने बहुकोणिय संघर्ष मेँ इनेलो की उम्मीद अजय चौटाला को
पराजित कर इतिहास रच दिया। यह स्व॰ भजनलाल के बिना कुलदीप जी की पहली फतह
थी।

समाज सेवी के रूप मेँ :-

Suresh Dhaka
Suresh Dhaka

राजनीति के साथ-साथ कुलदीप बिश्नोई एक समर्पित समाजसेवी के रूप मेँ भी
जाने जाते है। वर्तमान मेँ कुलदीप जी अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के
संरक्षक हैँ इससे पहले वो महासभा अध्यक्ष भी रहे। अपने पिता के पदचिन्होँ
पर चलने वाले कुलदीप बिश्नोई समाज के प्रति अपने दायित्वोँ को बखुबी निभा
रहे हैँ। समाजिक विकास भी उनके राजनीतिक एजेण्ड का हिस्सा हैँ। समाज के
हित मेँ इन्होने अनेक कार्य हरियाणा सहित देश के अन्य हिस्सोँ मेँ करवाये
हैँ। जहां भी समाज को कुलदीप बिश्नोई की जरूरत पङी इन्होने भरपुर सहयोग
किया। चौ॰ भजनलाल जी के निधन के बाद 2011 हिँसार संसदीय क्षैत्र उप-चुनाव
के दौरान जब कुलदीप जी आसोज मैले मेँ गुरू जम्भेश्वर भगवान और समाज का
आशीर्वाद लेने आये तब उन्होँने कहा:- मैँ पिताजी का स्थान नहीँ ले सकता,
पर आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हर जरूरत को पुरा करने का भरसक प्रयास
करूँगा। यह उनके समाज के प्रति समर्पण की एक छलक हैँ। नि: संदेह उनके दिल
मेँ समाज के लिए बहूत कुछ करने का इरादा हैँ। कुलदीप बिश्नोई
अंतर्राष्‍ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था स्टाकरी को हरियाणा में लेकर आए,
हिसार और करनाल में प्रदेश स्तरीय नि:शुल्क हियरिंग मशीन वितरण कैंप का
आयोजन करवाया। हरियाणा के करीब 12 हजार लोगों के जीवन में पसरे सन्नाटे
का अंत हो गया।
suresh dhaka dhorimanna
9414529308

2 thoughts on “चौ॰ कुलदीप बिश्नोई : बेदाग राजनेता समर्पित समाजसेवी”

  1. यह जानकारी बिश्नोइज्म नामक फैसबुक पेज पर बहूत पहले पोस्ट हो चुकी हैँ, आपने इसे अपने नाम के साथ अपडेट की यह काँपीराइट एक्ट का उल्लंघन है।

Comments are closed.

error: Content is protected !!