कहाँ गयी अब राजस्थान की सरकार

niraj rohillकहाँ गयी अब राजस्थान की सरकार जो चुनावों से पहले महिला संरक्षण की बातें किया करती थी। अब क्या राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी को राज्य में बढती बलात्कार की घटनाएं क्यों नहीं दिखाई दे रही है क्यों राज्य सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है और अब कहाँ है वो आर.एस.एस. एवं भाजपा के कार्यकर्ता जो चुनावों से पहले नारी रक्षा की बातें किया करते थे। जब कांग्रेस सरकार थी तब वे ही लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया करते थे। अब वे लोग नारी रक्षा के लिए क्यों आगे नहीं आ रहे है कहाँ है अब आर.एस.एस. वालों की नारी रक्षा की कसमें जो उन्हें आर.एस.एस. की सदस्यता ग्रहण करने के साथ खिलाई जाती है। क्यों सरकार मूकर्दशक बन कर महिलाओं के साथ हो रहे इन अत्याचारों अनदेखा कर रही है। राज्य सरकार क्यों कोई कदम नहीं उठा रही है बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ क्या वह तब जागेगी जब राजस्थान मे भी दिल्ली के जैसा निर्भया कांड होगा। क्या इस ही लिए वे सत्ता मे आई है आखिर वे भी एक महिला है राज्य की महिलाओं को इंसाफ़ दो।
-नीरज रोहिला 
प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय सोनिया गांधी बिगेड कांग्रेस
वार्ड सचिव, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
सदस्य, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया

error: Content is protected !!