-अमित सारस्वत- भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राजनीतिक गलियारों में नौ माह पूर्व उदय हुआ सूरज आज पूरे विश्व को रोशन कर रहा है। यही कारण है कि मंगलवार का दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और हर इंसान के लिए खुशी लेकर आया। पहले तो खबर मिली कि भारत दुनिया में सबसे तेज तरक्करी करने वाला देश बन गया और फिर दिलवालों की दिल्ली में ऐसी झाडू चली की कि ७० में से ६७ सीटों पर आप जगह बनाई। भाजपा के मात्र ३ विधायक बने और कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुला।

देश में आप का पूर्ण बहुमत में आना और भाजपा की करारी हार, भले ही विश्व में चर्चा का विषय हो। लेकिन इस जीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर मजूबत हो गए। यही कारण है कि सुबह 10.30 बजे चुनाव परिणाम पूरे भी नहीं आए थे कि मोदी ने केजरीवाल को फोन करके बधाई दी और दो टूक शब्दों में आशा जताई कि ‘दिल्ली को विकसित और सशक्त बनाओंगे।Ó देश में भाजपा का ‘स्वच्छ भारतÓ और आप का ‘भ्रष्ट्राचार मुक्त भारतÓ का सपना। यह वह दो सपने है जो हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। सपने को साकार करने के लिए देश के हर कोने में झाडू चलाने की ऐसी मुहिम चल रही है जिससे देश में भ्रष्ट्राचार के साथ- साथ कही कांग्रेस का भी सफाया न हो जाएं।
भाजपा ने देश में अपना वर्चस्व कायम किया हो, लेकिन आप ने दिल्ली में आम आदमी का दिल जीतकर विश्व में अपनी पहचान बना ली है। आप की जीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना ‘ना खाऊंगा और ना खाने दूंगाÓ भी साक्षात् हो जाएगा। क्योकि मोदी ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पहले ही दिन सरकारी अधिकारी- कर्मचारी को ईमानदारी और अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। आप भी चाहती है कि देश से भ्रष्ट्राचार का खात्मा हो। अब केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से मोदी का मनोबल बढ़ेगा और मंत्रियों पर नकेल कसीजेगी। अगर आप और भाजपा सपना साकार करने में सार्थक होती है तो वह दिन दूर नहीं। जब हम फिर से ‘सोने की चिडिय़ांÓ कहलाएंगे।
Good Job Dear…keep it up.