मोदी इतिहास तो बनाएं , लेकिन उस पर कालिख ना पोतें – अशोक गहलोत

रजनीश रोहिल्ला।
राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होर्स टेंिडग को नहीं रोका तो उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा।

रजनीश रोहिल्ला
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री को इतिहास बनाना चाहिए, उस पर कालिख नहीं पोतनी चाहिए। देश की जनता ने उन्हें बेहतरीन मौका दिया है। दो बार प्रधानमंत्री बनना बहुत बड़ी बात है। आजादी के बाद में इस तरह का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है।
गहलोत ने कहा कि इतिहास बनाईए, इतिहास बनना भी चाहिए। इतिहास में कालिख नहीं पोतनी चाहिए कि मिस्टर नरेंद्र मोदी के समय में होर्स टेडिंग करके सरकारों को गिराने का काम किया गया। कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान को टारगेट बनाया जा रहा है।
गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीजेपी का पूर्ण बहुमत लाने वाला व्यक्तितव है। उन्हें कांग्रेस सरकारों से भी अच्छा रिकार्ड बनाने का प्रयास करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी को गोल्डन अवसर मिला है। उसमें सरकार गिराने के काले अध्याय जुड़ रहे हैं। उनको चाहिए कि अपनी टीम को दुरूस्त करें। देश की जनता ने मौका दिया है तो इतिहास बनाएं, इतिहास को विकृत नहीं करें। यह तभी होगा, जब मोदीजी स्टेटमेंटशिप दिखाएंगे। मोदीजी अच्छे वक्ता हैं, जनता उनकी बात को स्वीकार करती है। चाहे थाली बजाओ, चाहे ताली बजाओ या मोमबत्ती जलाओ। यह कम बड़ी बात नहीं थी। थाली बजवा दी, ताली बजवा दी। प्रधानमंत्री को गर्व होना चाहिए कि उनकी बात जनता मांन रही है। प्रधानमंत्री को सच्चाई का साथ देना चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य ही ईश्वर है, ईश्वर ही सत्य है। सत्य का कोई विकल्प नहीं होता। इस बात को मोदीजी को समझना पड़ेगा। प्रधानमंत्री को अपने इर्द गिर्द ऐसे लोगों को रोकना पड़ेगा जो सरकारें गिरा रहे हैं। ऐसा नहीं किया तो इतिहास माफ नहीं करेगा।
भैरोसिंह की बीजेपी सरकार नहीं गिरने दी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब भैरोसिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान वो बीमार पड़ गए थे। उन्हें उपचार के लिए विदेश जाना पड़ा। पीछे से उनकी सरकार को गिराने के लिए होर्स टेंिडग का खेल शुरू हो गया। मैं विपक्ष में था। मुझे भी सरकार गिराने के मामले में शामिल होने का आॅफर दिया गया। लेकिन मैने ऐसा नहीं किया। ऐसे ही हुए कुछ और प्रयासों के खिलाफ मैं प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव और राज्यपाल बलिराम भगत से भी मिला था। मैने उनसे भी कहा था कि होर्स टेडिंग लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। अभी बीजेपी क्या कर रही है। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें उन्हें अस्थिर किया जा रहा है। विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही हैं। सरकारें गिराई जा रही है।
गहलोत ने कहा कि कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार की तारीफ की। नीति आयोग की बैठक में भी मेरी सोच की तारीफ की। मेरे व्यक्गित संबंध मोदीजी से हमेशा अच्छे रहे हैं। वो मुख्यमंत्री थे तब भी और आज जब वो प्रधानमंत्री हैं, तब भी। वो कहीं भी मिले हो, लगता ही नहीं कि वो मरे प्रति कोई दुर्भावना रखते होंगे। हमेशा स्नेह के साथ बात करते हैं। मैने हमेशा उनको समस्याएं बताई। उनको मै लगातार पत्र लिखता रहता हूं। अभी भी मै सोच रहा हूं कि जो वर्तमान में हालात बने हैं, उनको लेकर एक पत्र लिखूं कि चुनी हुई सरकारों को गिराना अच्छी बात नहीं है।

error: Content is protected !!