कर्मठ व्यक्तित्व के धनी तन सिंह लोगो के दिलों में बसे है आज भी

चंदन सिंह भाटी
बाड़मेर बहुत कम शख्शियत होती है जो अपने कर्म को आधार बना लोग कल्याण में
लगे रहते है।।इस लोक कल्याणकारी कार्यो के बूते एक खास मुकाम बनाते
है।ऐसी ही शख्शियत सरहदी जिले बाडमेर के छोटे से गांव जूना में 15 अप्रैल
1963 को साधारण परिवार में सुजान सिंह के यहां हुआ।।दो वर्ष की उम्र में
माता जी अंतर कंवर का निधन होने के बाद वो अपने ननिहाल रहने लगे।पिता की
अभावों और आर्थिक विषमताओं के चलते वे ननिहाल में ही बड़े हुए।

तन सिंह चौहान
ननिहाल भी
साधारण परिवार था तो विद्यालय नही भेजा।अनपढ़ तन सिंह ने अपने ननिहाल
हाथमा में आटा चक्की लगा जीवन के सफर की शुरुआत की। फिर छोटी से केबिन
लगाकर गुजारा करने लगे।।इस दौरान उन्होंने वाहन चलाना सीखा।।उस वक़्त रोड
रोलर चलाने वाले वाहन चालकों की बड़ी मांग रहती थी। तन जी ने रोलर चलाना
सीखा फिर ट्रक।।इस दौरान उन्हें नगर सेठ नेमीचंद गोलेच्छा के यहां वाहन
चालक की तीन सौ रुपये पगार पर नॉकरी मिल गई।सेठ के साथ काम करते कई
ठेकेदारों और इंजीनियरों से उनकी मुलाकात हुई।उन्हें भी सड़क निर्माण की
ठेकेदारी की ललक जगी। उंन्होने अपना पहला छोटा सा सड़क निर्माण का कार्य
भागीदारी में लिया सफलता पूर्वक कार्य पूरा किया तो उनका हौसला और बढ़ा।
खुद की फर्म बनाई।।1987 के बाद से उंन्होने एक के बाद एक सड़क निर्माण के
ठेके लेकर ठेकेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गए।।सहज व्यक्तित्व ,सरल
स्वभाव के चलते अधिकारियों के चहेते हो गए।उंन्होने अपने सरल व्यवहार से
सबको जीता और आगे बढ़ते गए।।मेहनत,लगन और निष्ठा के बलबूते तन जी ने तीन
वर्ष 2000 आते आते अपने नाम और काम का डंका बजाया।।वो उस मकाम पर पहुंचे
जंहा पहुंचने के लोग सिर्फ ख्वाब देखते है।अपना काम ईमानदारी और उच्च
गुणवत्ता का करने के कारण बाडमेर जिले के सड़को के निर्माण के लगभग सभी
कार्य मिलने लगे।।जिसमे उंन्होने अपने आपको हमेशा श्रेष्ठ साबित किया।।तन
सिंह ने विकास में बहुत पिछड़े बाडमेर शहर में पहला मॉल बनाया ।पहले मॉल
से बाडमेर की छटा निखरने लगी।लोगो को व्यापार मिल गया व्यापार की नई
तकनीक भी।शहर के व्यस्तम मार्ग पर ही उन्होंने दूसरा मॉल खड़ा किया जिसने
बाडमेर की तकदीर बदली। आधुनिक बाडमेर की श्रेणी में शुमार हुआ।।जिले की
पहली सुव्यवस्थित टाउनशिप का निर्माण कर चर्चा में आये।।फिर तो कठिन से
कठिन निर्माण उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गए।चुनोती भरे कार्य सफलता
पूर्वक करने के चलते उन्हें पहली बार बिजनेस अवार्ड से सम्मानित
किया।।कभी पचास रुपए महीने का कमाने वाले तनसिंह 2007 तक जोधपुर संभाग के
सबसे बड़े टेक्स पेयर बने। ईमानदारी से टैक्स चुकाने के कारण आयकर विभाग
के वे अघोषित आइकॉन बने।।उनकी मिसालें देने लगे आयकर विभाग वाले। अपनी
मेहनत,लगन और निष्ठा के बूते उंन्होने एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो हर
किसी के नसीब में नही होता।।सरल ह्रदय के तनसिंह ने अपनी काबिलियत से खास
जगह लोगो के दिलो में बनाई।किसी भी जरूरतमंद को खाली नहीं
भेजा।असहाय,गरीब,विधवा,जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करते।कभी मदद का शोर
नही किया।।घर मे वाहनों की कतारें लगी थी मगर खुद लम्बरेडा स्कूटर पर ही
चलते।सफेद रंग की सफारी उनका खास पहनावा था। गांवो में आपसी कलह या विवाद
में न्याय के लिए तनसिंह को ग्रामीण बुलाते।।उन पर लोगो को पूरा भरोसा
रहता कि तनजी न्याय करेंगे। उंन्होने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं
किया।।
चन्दन सिंह भाटी
शहर के नगर सेठ होने के बावजूद सरल जीवन उनकी पहचान बनी।सूबे के
मुख्यमंत्री से लेकर ब्यूरो करेंसी में उनकी खास अहमियत थी।राजनीति करते
हुए भी राजनीतिज्ञ नही रहे।सामाजिक कार्यो में हमेशा खुद को आगे रख
श्रेष्ठतम करते रहे।भामाशाह के रूप में तनसिंह सा कोई नही हुआ न कोई
होगा। भूखे तो खाना खिलाना उनकी विशेषता रही।उंन्होने कभी किसी को भूखा
नही रहने दिया।।उनसे जितना बन पड़ा लोगो की जमकर मदद की।दान पुण्य उनकी
जिंदगी का हिस्सा थी। उनकी राजनीतिक पहुंच की बात करे तो वसुंधरा राजे से
अशौक गहलोत तक ,कोई राजनेता ऐसा नही था जो तनसिंह का सम्मान नहीं
करता।।मानसम्मान ऐसी दौलत है जो हर व्यक्ति नही कमा सकता। 28 जनवरी की
रात को उंन्होने अंतिम सांस ली तो मानो आसमान रो पड़ा।बाडमेर ही नही
राजस्थान भर में उनके निधन की खबर ने लोगो की आंखों में अश्रुधारा ला
दी।।आम से ख़ास हर कदम इस दुख की घड़ी में उनके घर तक पहुंचे।उनकी अंतिम
यात्रा में उमड़ा जन समूह उनकी शख्शियत को इतिहास के पन्नो पे रच के
गया।।उनकी कमी आज भी महसूस की जा रही है।मगर उनके पुत्रो जोगेंद्र सिंह
और राजेंद्र सिंह ने तनसिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को ज़िंदा
रखा।पिता की तरह लोगो की मदद में जुटे है।सच में जितना उनका जीवन व
उपलब्धियां सुर्खियांे में रही, उतनी ही या उससे कहीं अधिक उनकी
विदाई इतिहास रच गई।

error: Content is protected !!