प्रथम स्वतंत्रता दिवस की कुछ भूली बिसरी घटनायें Part 3

j k garg
हमे कठिन परिश्रम करना होगा | हम में से से कोई भी तब तक चैन से नहीं बैठ सकता है जब तक हम अपने वचन को पूरी तरह निभा नहीं देते,जब तक हम भारत के सभी लोगों उस गंतव्य तक नहीं पहुंचा देते जहाँ भाग्य उन्हें पहुँचाना चाहता है | हम सभी एक महान देश के नागरिक हैं,जो तीव्र विकास की कगार पे है, और हमें उस उच्च स्तर को पाना होगा | हम सभी चाहे जिस धर्म के हों, समान रूप से भारत माँ की संतान हैं, और हम सभी के बराबर अधिकार और दायित्व हैं | हम सांप्रदायिकता और संकीर्ण सोच को बढ़ावा नहीं दे सकते, क्योंकि कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकता जब तक उसके लोगों की सोच या कर्म संकीर्ण हैं | 15 अगस्त, 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने दफ़्तर में काम किया | दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और बाद में इंडिया गेट के पास प्रिंसेस गार्डन में एक सभा को संबोधित किया |

CONGRATULATIONS & GREETINGS ON HAPPY INDEPENDENCE DAY

डा.जे.के.गर्ग

error: Content is protected !!