इस रंग-बिरंगी दुनिया में

इस रंग-बिरंगी दुनियां में सबकी अलग पहचान है,
कई-तरह की भाषाऍं और कई तरह के पहरान है।
कहीं नफरतों की दरार तो कहीं नम्रता-व्यवहार है,
कोई रामायण गीता पढ़ते कोई पढ़ता यें कुरान है।।

कहीं ऊॅंचे ऊॅंचे पहाड़ तो कहीं जंगल और झाड़ है,
कहीं हरे भरे खेत-खलिहान कहीं वृक्ष यह ताड़ है।
कहीं ईट-पत्थरों की दीवार कहीं काॅंटों की बाड़ है,
कहीं गाॅंव शहर महानगर तों कहीं पर यें उजाड़ है।।

कोई करतें राम राम तो कोई करतें दुआ सलाम है,
कहीं पर होता यें सवेरा तो कहीं पर होती शाम है।
कहीं किसी का मान है और किसी का अपमान है,
कोई बनाता-पहचान है तो कोई गंवाता यें नाम है।।

इस रंग बिरंगी दुनियां में सबका अलग ही काम है,
कोई करतें मेहनत मजदूरी कोई करता आराम है।
अच्छाई-बुराई का हर विवरण परमेश्वर ‌के पास है,
जो जैसा यह कर्म करेगा उसका वैसा परिणाम है।।

शक का कोई ईलाज एवं चरित्र का प्रमाण नहीं है,
पर इंटरनेट के ज़माने में दुनियां रिश्तें भूल रहीं है।
नहीं अपनों का अपनों पर ही विश्वास बात सही है,
पर चंद्रमा पर ज़मीन-खरीदकर चैन से सो रहीं है।।

रचनाकार ✍️
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
ganapatlaludai77@gmail.com

error: Content is protected !!