हिन्दू, मुसलमान जब एक होकर रहेंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे,
हिन्दू, मुसलमान जब एक होकर रहेंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे।
मंदिर के टूटने पर जब मुसलमान दुःखी होंगे
मस्जिद के टूटने पर जब हिन्दू दुःखी होंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे।
हिन्दू के मरने पर जब मुसलमान रोएंगे
मुसलमान के मरने पर जब हिन्दू रोएंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे।
बिना लड़े, बिना झगड़े जब मिलकर रहेंगे
एक दूसरों में जब अपनापन महसूस करेंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे
तब ही देश खुशहाल होंगे।
जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
गोपाल नेवार,’गणेश’सलुवा, खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल। 9832170390.