चल सको तो चलो !

केशव राम सिंघल
केशव राम सिंघल

राह् में मुश्किल हैं बहुत, चल सको तो चलो,

राह् में भीड़ है बहुत, चल सको तो चलो,

राह-मंज़िल देता नहीं कोई, बढ़ सको तो बढ़ चलो,

राह अपनी बना सको यदि, चल सको तो चलो !

राह् में मुश्किल आयेंगी बहुत, चल सको तो चलो,

राह-जिंदगी में ख्वाब हैं बहुत, चल सको तो चलो,

यही है जिन्दगी उम्मीदें बहुत, बढ़ सको तो बढ़ चलो,

राह अपनी बना सको यदि, चल सको तो चलो !

शुभकामनाओ के साथ,

-केशव राम सिंघल

error: Content is protected !!