यूक्रेन के 190 सैन्य ठिकानों पर रूस ने किया कब्जा

ukrainकीएव / सिम्फेरोपोल। रूस की जगह यूरोपीय संघ को तरजीह देना यूक्रेन के लिए बेहद महंगा सौदा साबित हो रहा है। क्रीमिया को अपने में मिलाने के बाद रूस ने उसके 190 सैन्य अड्डों पर अपना झंडा फहरा दिया है। सोमवार को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ओलेक्सांद्र तुर्चिनोव ने क्रीमिया में मौजूद अपनी पूरी सेना को देश लौटने का आदेश दे दिए। यूक्रेन के युद्धपोतों तथा अन्य सैन्य उपकरणों और वाहनों पर रूस के सैनिकों ने कब्जा कर लिया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने फियोदोसिया सैन्य अड्डे पर रूसी कब्जे की पुष्टि की। प्रवक्ता ने बताया कि दो दिन में सोमवार को रूसी सैनिकों ने तीसरी बार हमला किया। यूक्रेनी सैन्य अफसरों के हाथ पैर बांध दिए। रूस के मुताबिक क्रीमिया में यूक्रेन के 18,000 सैनिक थे। इनमें से केवल दो हजार ने यूक्रेन लौटने की इच्छा जताई। शेष रूसी सेना में जाना चाहते थे। दूसरी तरफ अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने रूस के बैंक रोसिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। इसके बाद लोगों ने धड़ाधड़ अपनी रकम निकालनी शुरू कर दी थी। लेकिन प्रतिबंध लगने के बाद नजारा उलटा था। बैंक के चेयरमैन यूरी कोवालचुक ने बताया कि प्रतिबंध के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बैंक में खाता खोलने की इच्छा जताई। यह जानकारी बाहर आते ही बैंक में खाता खुलवाने वालों की लाइन लग गई। प्रतिबंध कोवालचुक पर भी लगा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध बैंक के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

error: Content is protected !!