हिलेरी के शरीर में जमा हुए खून के थक्के, हॉस्पिटल में भर्ती

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के शरीर में खून के थक्के जम गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी हिलेरी कई बार बीमार हो चुकी हैं। उन्हें कमजोरी के कारण चक्कर भी आ चुके हैं। उस वक्त भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब कहा जा रहा था कि उनके पेट में पानी की कमी हो गई थी इसलिए वह बेहोश हो जाती थी।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री के रुप में हिलेरी क्लिंटन का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। हिलेरी के प्रवक्ता फिलिप राइन्स ने बताया कि रविवार को डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उनके खून में थक्का जमने का पता लगाया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। वह जल्दी ही काम पर लौट आएंगी।

error: Content is protected !!