जापान : टोक्यो में महसूस हुआ भूकंप, सूनामी का खतरा नहीं

japanटोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहा जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर यह भूकंप 6.2 मापा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस भूकंप के बाद सूनामी की आशंका नहीं है।

सरकारी एजेंसी के अनुसार किसी भी परमाणु रिएक्टर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। टोक्यो में ही इस भूकंप का केंद्र था और करीब आधे मिनट से कंपन महसूस की गई।

error: Content is protected !!