शावेज को जहर देकर मारा गया था

death-of-chavez-is-an-assassination-by-cia 2013-3-11काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के निधन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बोलविया के राष्ट्रपति एवो मोरालेस ने उनके निधन को हत्या बताकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि शावेज की जहर देकर हत्या की गई है। इसको लेकर सीआईए पर अंगुली उठ रही है।

मोरालेस, शावेज के अंतिम संस्कार में शामिल होने कराकस आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें शावेज की बीमारी की जानकारी थी, भले ही उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। ह्यूगो शावेज लैटिन अमेरिका के उन नेताओं में शुमार थे जो अमेरिका के खिलाफ बोलने से परहेज नहीं करते थे। यदि कहा जाए कि वह अमेरिका की आंखों का कांटा थे तो गलत नहीं होगा। चौदह वर्षो तक देश का नेतृत्व करने वाले शावेज दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। कांगो के अस्पताल में कुछ आपरेशन होने के बाद उन्हें कराकास अस्पताल में ले जाया गया था। यहीं पर उनकी 58 वर्ष की अवस्था में मृत्यु हो गई।

वेनेजुएला में अब शावेज के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे निकोलस मदुरो को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है। वह पहले ही शावेज की मौत के लिए वेनेजुएला के दुश्मनों को दोषी ठहरा चुके हैं। उन्होंने इसकी जांच विशेष आयोग से कराने तक की बात कही है।

शावेज के अंतिम संस्कार में 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासनाध्यक्षों ने भाग लिया। शावेज के उतराधिकारी के चयन के लिए वेनेजुएला में 14 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनाव किया जाएगा। शावेज के निधन और हत्या को लेकर सीआईए पर भी निशाना साधा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक सीआईए ने क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को मारने के लिए अनगिनत प्रयास किए थे। वह भी शावेज की ही तरह अमेरिका की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। माना जा रहा है अमेरिका के इशारे पर सीआईए ने शावेज की मौत का खेल खेला हो।

error: Content is protected !!