दक्षिण अफ्रीका: आत्माओं की खुशी के लिए हुई अनोखी शादी

eight-year-old-boy-marries-61yrold-mum-of-five 2013-3-12लंदन। आठ साल का लड़का और 61 साल की औरत के बीच हुई शादी पर किसी के लिए यकीन करना बेहद मुश्किल हैं लेकिन यह शादी हुई हैं। साउथ अफ्रीका में 8 वर्षीय एक स्कूली बच्चे सनेल मसिलैला ने अपने से कई साल बड़ी 61 वर्षीय की महिला एवं पांच बच्चों की मां हेलन शबंगु से शादी रचाई।

इस शादी के पीछे की कहानी भी रोचक है। यह शादी दूल्हे बने बच्चे के पूर्वजों की आत्माओं को खुश करने के लिए कराई गई और शादी पूरी तरह प्रतीकात्मक थी। शादी की रस्म के बाद दोनों अपने पुराने जीवन में लौट गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले सनेल की मानें तो उनके मृत पूर्वजों ने यह शादी करने के लिए कहा और उसके परिवार को यह डर था कि ऐसा न करने पर आत्माएं परिवार का बुरा कर सकती हैं। सनेल ने 100 मेहमानों की मौजूदगी में हेलन से रिंग्स बदलने और किस की परंपरा को पूरा किया। पूरे समुदाय के लिए यह शादी हैरान कर देने वाली थी। परिवार के मुताबिक यह शादी सिर्फ एक प्रथा थी। सनेल की 46 वर्षीय मां ने कहा कि ऐसा परिवार में पहली बार हुआ है।

सनेल की मां ने कहा कि ऐसा करके हमने अपने पूर्वजों को खुश किया है। अगर मेरा बेटा ऐसा नहीं करता तो हमारे परिवार के साथ कुछ बुरा हो सकता था। सनेल शादी को लेकर खुश था।

इस शादी के लिए सनेल और उसकी दुल्हन ने न मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन किया और न ही वे साथ रह रहे हैं। दोनों अपने पुराने जीवन में वापस लौट गए हैं। सनेल ने कहा कि वह आशा करता है कि उसकी शादी स्वाभाविक तरीके से उसी के उम्र की महिला से तब होगी जब वह बड़ा हो चुका होगा। सनेल ने आगे कहा कि मैं अब स्कूल जाकर पढ़ाई पर मेहनत चाहता हूं।

लगभग सनेल की दादी की उम्र के बराबर की दुल्हन बनीं हेलन ने कहा कि वह भी शादी और उसके इंतजामों से खुश हैं। हेलन के बच्चे 27 से 37 साल के बीच के हैं। हेलन ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रथा थी और हमने इसे निभाया। हेलन और उनके पति अल्फ्रेड की शादी को 30 साल हो चुके हैं। अल्फ्रेड ने कहा कि वह और उनके बच्चे इस प्रथा को लेकर बेहद खुश हैं। हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन समुदाय के कुछ लोग इस बात से हैरान हैं।

error: Content is protected !!